- trending-title
- विदेशियों से नफरत के चलते भारत-चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा : बाइडेन
- Friday, May 03, 2024
by NewsDesk - 20 Apr 24 | 31
- भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में ब्रह्मोस ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
नई दिल्ली। भारत की ब्रह्मोस मिसाइल जिसका दुनिया लोहा मान चुकी है। भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके तहत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों का पहले सेट फिलीपींस रवाना कर दिया गया है। भारत-फिलीपींस के बीच 2022 में इस हथियार प्रणाली को लेकर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा हुआ था। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मिसाइलों के साथ अपना सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान फिलीपींस भेज रही है। मिसाइलों को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि हथियार प्रणालियों को समुद्री मार्ग से भी पहुंचाया गया, जहां मालवाहक जहाजों को किराए पर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मिसाइलों के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के लिए जमीनी प्रणाली का निर्यात पिछले महीने ही शुरू हो गया था। फिलीपींस को यह मिसाइल प्रणाली ऐसे समय दी जा रही है, जब दक्षिण चीन सागर में झड़पों के कारण फिलीपींस का चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल को फिलीपींस अपने तटीय क्षेत्रों में तैनात करेगा, ताकि क्षेत्र को खतरों से बचाया जा सके।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूसी संघ के एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया के बीच संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को दुनिया के सबसे सफल मिसाइल कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। ब्रह्मोस ने भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24
by NewsDesk | 03 May 24